गणेश उत्सव एवं आगामी पर्वों को लेकर तलेन में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित


तलेन । आगामी गणेश उत्सव एवं डोल ग्यारस ,ईद मिलादुन्नवी, अनंत चतुर्दशी आदि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से  सोमवार शाम को  थाना  परिसर  तलेन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के. एस. बंजारे, थाना प्रभारी मेहताब सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार मनोज शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, सुपरवाइजर अखिलेश दांगी की उपस्थिति में संपन्न हुई।बैठक में गणेश प्रतिमा स्थापना, झांकियो की  सुरक्षा ,चल समारोह, विसर्जन मार्ग, ध्वनि नियंत्रण, विद्युत व्यवस्था,  साफ-सफाई व विसर्जन  जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, उपस्थित लोगों से सुझाव आमंत्रित कर समन्वय के साथ त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। बैठक में हिंदू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव, राधा रमण तिवारी, भारत सिंह यादव, शिव प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला, कैलाश मोहन यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी , राधेश्याम यादव, महेश भतकारिया, राजेंद्र जोशी, रईस मेंव, मोहम्मद सफीक पठान, रईस आग, महेश यादव , राकेश यादव ,मानसिंह यादव, बबलू मंसूरी, महफूज पठान अकरम शाह आदि  गणमान्य नागरिक व पत्रकारगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट