तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 01, 2025
- 52 views
रोहतास। जिले के संझौली प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव सरोवर तालाब में नहाने के दौरान दो किशोर चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बैरी टोला गांव निवासी रंजन चौधरी के पुत्र 12 वर्षीय अंकुश कुमार और स्वर्गीय सोनू चौधरी के पुत्र 14 वर्षीय शिवम कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल है।
बताते हैं कि दोनों बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। खेल के दौरान गेंद तालाब में जा गिरा। गेंद निकालने के लिए शिवम ने कपड़े उतारकर तालाब में उतरने की कोशिश की, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए जब अंकुश भी तालाब में कूद पड़ा तो वह भी डूब गया। दोनों बच्चों को डूबता देख पास में खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।


रिपोर्टर