डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक


रोहतास ।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष / सचिव के साथ प्राप्त दावा/आपत्ति के विषय पर विमर्श हेतु बैठक का आयोजन किया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सभी उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के प्रतिनिधियों को बताया कि प्रारूप प्रकाशित निर्वाचक सूची में दर्ज लगभग सभी निर्वाचकों का दस्तावेज प्राप्त कर लिया गया है, इसमें बी०एल०ओ०, बी०एल०ए०-2 एवं प्रबुद्ध नागरिकों की सक्रिय भूमिका रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव को बताया कि आज दावा/आपत्ति की अंतिम तिथि है, अगर आप लोगों के पास परिवर्द्वन, विलोपन एवं संशोधन हेतु प्रपत्र शेष रह गये हों तो बीएलओ के माध्यम से या ऑनलाईन कर सकते हैं, आज तक के हीं प्राप्त प्रपत्रों को निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन में प्रविष्ट किया जा सकेगा। दावा / आपत्ति अवधि (दिनांक 01.08.2025 से 31.08.2025 तक) कुल 37452 प्रपत्र – 6, 1574 प्रपत्र - 7 एवं 9594 प्रपत्र - 8 प्राप्त हुये हैं।

अर्हता तिथि 01.07.2025 के आधार पर प्रपत्र प्राप्त हीं लिए जा रहे हैं परंतु अग्रिम आवेदन अर्थात 01.10.2025 के आधार पर भी आवेदन दिया जा सकता है वो समय पूर्ण होने के साथ निर्वाचक सूची में स्वतः जुड जायेगा।

उक्त बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष श्री रामचन्द्र ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी के श्री रमेश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष श्री प्रिन्स राज, आम आदमी पार्टी के श्री तेजप्रताप सिंह, जनता दल (यूनाइटेड) के अजय कुमार सिंह एवं लोकजनशक्ति पार्टी (रा०) के राकेश कुमार राय आदि द्वारा भाग लिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट