दस दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


रोहतास। जिले के सासाराम प्रखंड में महिला बाल विकास निगम द्वारा संचालित संकल्प जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत दस दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला परियोजना प्रबंधक WCDC, C3 संस्था के प्रतिनिधि, तथा DPRC कार्यालय रोहतास के कर्मी के माध्यम से 15-20 पंचायतो के महिला मुखिया प्रतिनिधियों के बीच संकल्प: हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन योजना तथा वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत महिलाओं को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत सरकार द्वारा निर्धारित आयु पर ही लड़कों तथा लड़कियों की शादी करने हेतु जागरूक किया गया। प्रसव-पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 ,(PCPNDT Act ) के विषय में भी विस्तार से चर्चा की गयी। चर्चा के दौरान बताया गया कि इस अधिनियम का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और देश में घटते लिंगानुपात को सुधारना है। यह अधिनियम जन्म से पहले किसी भी प्रकार के अल्ट्रासाउंड या अन्य तकनीकों द्वारा भ्रूण के लिंग का पता लगाने और उसे बताने पर प्रतिबंध लगाता है। इस कानून के उल्लंघन पर दंड का प्रावधान है, जिसमें कारावास और जुर्माना दोनों शामिल हो सकते हैं। महिला हेल्प लाइन 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, पॉश अधिनियम 2013 आदि विषयों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट