मध्य विद्यालय बराढीकला में मना शिक्षक दिवस


रोहतास । जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बराढीकला के प्रांगण में शुक्रवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ज्वाला प्रसाद सेवानिवृत शिक्षक मध्य विद्यालय बलिया ,अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद चौबे ने किया । जिसमें राधा मोहन चौधरी ने मंच संचालन करते हुए कहा कि पुराने समय में गुरु को बहुत सम्मान मिलता था लेकिन आज हमें उतना सम्मान नहीं मिल पा रहा है । इस पर हमें विचार करना है। फिर कहां हमसे मिस हो रहा है कौन सी कड़ी छूट रही है जिस कारण वह सम्मान हम गुरुओं को नहीं मिल पा रहा हैं तो हमें विचार करना है।आज बच्चों को शिक्षा नहीं शिक्षा के साथ विद्या भी जरूरी है शिक्षा पाकर हम बड़े से बड़े अफसर बन सकते हैं मगर हमारे पास विद्या नहीं है नैतिकता नहीं है तो बड़े बनकर भी हम भ्रष्टाचारी हो सकते हैं व्यभिचार हो सकते हैं लेकिन यदि हमारे पास विद्या है नैतिकता है तो हम छोटे रहकर भी बड़े के जैसा कार्य कर सकते हैं और उन्होंने एक सीख दी जब भी हम वर्ग कक्ष में जाएं तो कम से कम 5 मिनट बच्चों को नैतिक शिक्षा जरूर दें ।इसके बाद ही अपने वर्गकाक्ष का संचालन करे।ज्वाला प्रसाद सभा में रामबचन केसरी , धनंजय जी , दया शंकर जी, देवेंद्र जी ,सीमा जी ,सरोज शुक्ला जी, मनोज कुमार गुप्ता जी ,शशि शेखर जी ,विश्वजीत जी, हनुमान जी उपस्थित रहें। साथ ही सभी बच्चे हर्षोल्लास के साथ भारत के दूसरे राष्ट्रपति श्री राधा कृष्णन जीके जन्म दिन के अवसर पर पुष्प अर्पित किए सभा में शशि शेखर कुमार जो हेड टीचर बन कर प्राथमिक विद्यालय तेनुअज में गए हैं उनको सम्मानित करते हुए विदाई जी गई ।विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को एक ड्रेस कोड में आने को कहा गया और ड्रेस कोड का ड्रेस देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट