भिवंडी में राजे उमाजी नाइक जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

भिवंडी । भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका मुख्यालय में आज रविवार को राजे उमाजी नाइक जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। महाराष्ट्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के 18 फरवरी 2025 के परिपत्रक तथा मनपा आयुक्त एवं प्रशासक अनमोल सागर (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर मनपा मुख्यालय के तल मजले (भूतल) पर राजे उमाजी नाइक की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मनपा के विभागप्रमुख (मार्केट, परवाना एवं मिलकत विभाग) स्नेहल पुण्यार्थी के हाथों हुआ। श्रद्धांजलि समारोह में महानगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने राजे उमाजी नाइक के कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट