चुनाव जीतने के बाद मुखिया ने किया वादा पुरा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 12, 2025
- 38 views
संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)-- रामपुर प्रखंड के खरेन्दा पंचायत के तराॅव में प्राचीन मां दुर्गा मंदिर के पास जाने में काफी समस्या होती थी, जहां नवरात्रि में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार आते जाते हैं। खरेंदा पंचायत के मुखिया दीपक कुमार के द्वारा यह वादा किया गया था कि मेरे जितने के बाद मां दुर्गा के प्रांगण में आने-जाने के लिए रास्ता तैयार होगा।जिस वादा को निभाते हुए शुक्रवार को पीसिसि का कार्य प्रारंभ हुआ, जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण सुजीत कुमार व सुभाष कुमार ने बताया कि यह कार्य मुखिया फंड से हुआ है, इसमें उप मुखिया अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह का भी योग्य दान है। उप मुखिया एवं मुखिया दोनों के द्वारा शुक्रवार को कार्य प्रारंभ के समय निरीक्षण किया गया, और यह दिशा निर्देश दिया गया कि कार्य बिल्कुल उचित होना चाहिए। कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी मां के प्रांगण में परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत होता था, इसको लेकर गांव ही नहीं पूरी क्षेत्र में मुखिया और उप मुखिया का प्रशंसा हो रहा है|


रिपोर्टर