बाइक की डिक्की से 50 हजार नाबालिग चोर लेकर फरार


रोहतास। जिले के नासरीगंज बाजार में एक नाबालिग चोर ने कछवां थाना क्षेत्र के चौकीदार दंपति की बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये नकद उड़ा लिए। दंपति उस समय `"विष्णु ज्वेलर्स"` की दुकान पर जिऊतिया खरीदने में व्यस्त थे और बाइक बाहर खड़ी थी। इसी बीच चोर ने मौका पाकर डिक्की से रकम निकाल ली और दिनदहाड़े फरार हो गया।

घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नाबालिग चोर की तलाश जारी है। लोगों को बाइक की डिक्की में नकदी या कीमती सामान न रखने की हिदायत दी गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट