कुएं से मिला 9 वर्षीय बच्ची का शव


रोहतास। जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के छितरातांड़ गांव के समीप शुक्रवार को एक कुएं से 9 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ मृतका की पहचान छितरातांड़ गांव निवासी लखन कुमार सिंह की पुत्री आकृति कुमारी के रूप में हुई है।

बच्ची के पिता लखन कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री गुरुवार को घर के पास खेल रही थी, तभी वह अचानक गायब हो गई। शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो उन्होंने आसपास और गांव में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लखन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों की मदद से खोजबीन के दौरान गांव से बाहर एक कुएं में उनकी बेटी का शव तैरता हुआ मिला। उन्होंने हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की आशंका जताई, हालांकि किसी के साथ विवाद होने से इनकार किया। बताया जाता है कि सिर पर चाकू से वार का निशान है। 

सूचना मिलने पर चेनारी थाना की पुलिस और सासाराम एसडीपीओ वन दिलीप कुमार एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कई साक्ष्य जुटाए। अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हर बिंदु पर मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट