तलेन में निकला दुर्गा वहिनी मातृशक्ति का शक्ति पथ संचलन, जगह-जगह लोगों ने किया स्वागत
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 03, 2025
- 490 views
तलेन । शुक्रवार को नगर तलेन में विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी द्वारा शक्ति पथ संचलन निकाला गया। पथ संचालन के पहले शस्त्र पूजन किया गया इस दुर्गा वाहिनी के कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम की मुख्य वक्ता साध्वी रचना दीदी का उद्बोधन हुआ उन्होंने हिंदू समाज की बहनों को अबला नहीं सबला बनने का आव्हान करते हुए देश काल में घटने वाली घटनाओं के बारे में बहनों को सजग रहने को कहा । बहनों को लव जिहाद ओर धर्मांतरण जैसे मामलों में सजक रहने पड़ेगा। मुख्य वक्ता के उद्बोधन के पश्चात शक्ति पथ संचालन घोष के साथ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से प्रारंभ हुआ।
पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्ग से होकर गुजरा। इस दौरान दुर्गा वाहिनी के पथ संचलन का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस पथ संचलन दौरान , भारत माता की जय, जय श्री राम के उद्घोष गूंजते रहे। पथ संचलन प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुनः सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचा। जहां पर प्रार्थना के पश्चात पथ संचलन का समापन हुआ।कार्यक्रम में रिंकू जी सुनेरी प्रांत सह संयोजिका ( मातृशक्ति),दीपा शर्मा प्रांत सह संयोजिका (दुर्गावाहिनी),विभाग मंत्री अशोक गुप्ता,विभाग संयोजिका दुर्गावाहिनी रीना चौधरी दीदी,जिला मंत्री हर्षवर्धन सिंह तोमर,जिला सह मंत्री रघुनंदन लववंशी , जिला सह मंत्री निकेश पुष्पद, प्रखंड अध्यक्ष पवन नाथ के साथ संपूर्ण प्रखंड ओर नगर के सभी कार्यकर्ता व काफी संख्या में नगर की व ग्रामीण क्षेत्र की मातृशक्ति व बहने शामिल हुई ।


रिपोर्टर