कालेज का चार माह से बंद तालाबंदी खुला

वंचित कर्मचारियों को मिला आश्वासन

रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के रामनारायण साह सर्वोदय महाविद्यालय गंजभडसरा में अनुदान वितरण में हुई धांधली एवं तालाबंदी 9 जून 2025 से जारी तालाबंदी की जांच प्रभारी प्रिंसिपल डॉ उमेश कुमार सिंह एवं विश्व विद्यालय प्रतिनिधि डॉ साधना रावत के द्वारा बंद ताला को अथक प्रयास से बुधवार को खुलवाया गया एवं सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया। जांच कर उचित अनुदान दी जायेगी। जिसमें नियमानुसार आंतरिक राशि एवं अनुदान राशि वितरण का सहानुभूतिपूर्ण आश्वासन दिया गया। जिसमें सभी ने उनकी बातों को माना।मौके पर ताला खुलवाने वाले में प्राचार्य के अलावा डा शिवाजी सिंह, प्रोफेसर धिरेन्द्र सिंह, सिंह उपस्थित थे। जबकि तालाबंदी करने वाले में प्रोफेसर देव नारायण ठाकुर, प्रोफेसर मोतीचंद साहू, प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार,राजू सिंह,बाडा बाबू सोनू कुमार, वंशीधर सिंह, सिकंदर सिंह, देवेन्द्र चौधरी, ग्रामीण शशिकांत सिंह, गोपाल साह,अवध किशोर सिंह, पूर्व शिक्षक रामलाल सिंह, महेंद्र चौधरी, गीता कुमारी,रचला देवी, प्रोफेसर सत्येन्द्र ठाकुर, प्रोफेसर वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रोफेसर उर्मिला देवी सहित काफी संख्या में उपस्थिति थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट