डीएम की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक आयोजित


रोहतास। शनिवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास के अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक बुलाई गई। जिसमें वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग उप विकास आयुक्त, नोडल पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। जिले में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यों की समीक्षा की गई और इस अभियान को कैसे बेहतर किया जा सके उस पर अपना मंतव्य रखा। महोदय के द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक मतदान जागरूकता अभियान विभिन्न गतिविधियों के द्वारा करवाया जाए। जिसमें साईकिल रैली, प्रभात फेरी, रंगोली, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, लोक संगीत प्रतियोगिता करवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी पदाधिकारी के कार्यों का बंटवारा किया गया। उन्होंने बताया कि समय-समय पर स्वीप कोषांग की बैठक करके इसकी समीक्षा की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट