स्वास्थ्य समिति ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 13, 2025
- 170 views
रोहतास । जिला स्वास्थ्य समिति रोहतास के द्वारा बसडीहाँ,दिनारा, नटवार तथा नोखा आदि जगहों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य समिति के कर्मियों एवं महिलाओं ने भाग लिया। बताया गया कि स्वास्थ्य को लेकर जितना जागरूक होने की आवश्यकता है, उतना ही अपने वोट के प्रति भी जागरूक होने की जरूरत है। यह हमारा मौलिक अधिकार है। अभियान के माध्यम से अपने अधिकार का प्रयोग करने,रोहतास जिले में चुनाव के दिन 11 नवंबर को अपने बूथों पर जाने,अपने मत का प्रयोग करने तथा बिहार एवं भारत को एक सही दिशा देने में अपना सफल योगदान देने का आह्वान किया गया। जागरूकता अभियान में बताया गया कि महिलाएँ ज्यादा-से-ज्यादा शामिल होकर अपने मत का प्रयोग करें और महिलाओं की भागीदारी सर्वाधिक सुनिश्चित करें। सभी लोगों ने एक साथ मिलकर मतदान के प्रति शपथ लिया।


रिपोर्टर