संस्कार कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया दीपावली उत्सव
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 18, 2025
- 64 views
तलेन । संस्कार कन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल तलेन में दीपों का पर्व दिवाली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।
स्कूल प्राचार्य व शिक्षकों ने दीपावली उत्सव के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए और बताया कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की, बुराई पर अच्छाई की, तथा अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है।“दिवाली हमें सिखाती है कि हमें जीवन में सदा सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए।”कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के द्वारा पटाखे चलाये गए व मिठाइयाँ वितरित की गईं और पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल छा गया।
“हैप्पी दिवाली” के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।


रिपोर्टर