बाल आशीर्वाद योजना व कॉविड-19,पीएम केयर योजना से लाभान्वित बच्चों के साथ कलेक्टर ने मनाई दीपावली

राजगढ़। बाल आशीर्वाद कोविड-19 और पीएम केयर योजना से लाभान्वित बच्चों से मिलकर  कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने दिपावली मनाई। बाल आशीर्वाद योजना , कोविड 19 बाल सेवा का उद्देश्य अनाथ या देखभाल संस्थानों से बाहर आने वाले बच्चों को वित्तीय और शैक्षणिक सहायता प्रदान करना है। उन बच्चों को आर्थिक और शैक्षणिक सहायता देना जो देखभाल संस्थानों को छोड़कर समाज में फिर से स्थापित होना चाहते हैं। 

 कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा बच्चों की समस्याओं को सुना गया। उनको पढ़ने हेतु समझाइए दी गई, यदि परिवार में कोई भी समस्या हो तो हमें अवगत कराए। जिला प्रशासन आपके साथ हैं। यह कहकर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी बच्चों को मिठाई और गिफ्ट बाटे। कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में प्रशासन वन स्टॉप सेंटर सुश्री रश्मि चौहान, परियोजना अधिकारी सुठालिया श्री वीरेंद्र वर्मा और परियोजना अधिकारी सारंगपुर श्री केदार प्रसाद शर्मा सहित कुल 19 बच्चे जिनमें कोविड-19 के 12 बच्चे, पीएम केयर योजना के 03 बच्चे एवं बाल आशीर्वाद योजना के 04 बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट