एक बगिया माँ के नाम एवं जल संचय, जन भागीदारी अभियान की समीक्षा आयोजित
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 24, 2025
- 183 views
सहायक यंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व उपयंत्री का एक दिवस का वेतन काटे जाने दिए निर्देश
राजगढ़ । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा गत दिवस को जिला पंचायत सभागृह में एक बगिया माँ के नाम एवं जल संचय, जन भागीदारी अभियान की समीक्षा कि गई। उक्त बैठक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक यंत्री, अतरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं उपयंत्री शामिल हुए।
बैठक में एक बगिया माँ के नाम अभियान अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा ख़राब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 3 सहायक यंत्री, 3 अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व 13 उपयंत्री का 1 दिवस का वेतन कटा गया। जिनमें सहायक यंत्री जनपद पंचायत खिलवीपुर एवं जीरापुर श्री गोपाल सिंह किरार, सहायक यंत्री जनपद पंचायत राजगढ़ श्री मेहताब सिंह अहिरवार व सहायक यंत्री जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ श्री शैतन सिंह शामिल है। इसी प्रकार अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत सारंगपुर एवं जीरापुर श्री ललित कुमार दुबे अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत राजगढ़ श्री दीपक यादव व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ श्री मांगीलाल दांगी तथा 13 उपयंत्रीयों में जनपद पंचायत ब्यावरा के श्री सुनील कुमार मण्डलोई, श्री विवेक ललित, श्री अजय परमार, श्री दिलीप कनाडे, जनपद पंचायत खिलचीपुर के श्री पंकज सिंह, जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ के श्री राहुल मेशराम, श्री प्रशांत शर्मा, सुश्री निशा बनवाले, जनपद पंचायत राजगढ के श्री सुरेश सुमन, जनपद पंचायत सारंगपुर के श्री सत्यप्रकाश शर्मा, श्री दिवाकर दुबे, श्री अनिल कुमार जालोन तथा जनपद पंचायत जीरापुर के श्री अनिल शिवहरे एक दिवसीय वेतन काटने के निर्देश दिए।


रिपोर्टर