घरेलू गैस उपभोक्ताओं को ही केवाईसी करवाना जरूरी
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 29, 2025
- 793 views
तलेन । पेट्रोलियम मंत्रालय और तेल कंपनियों की ओर से मिले निर्देशानुसार माहेश्वरी इंडियन गैस एजेंसी तलेन की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी बायोमैट्रिक सत्यापन कराना अनिवार्य किया गया है। पर अभी तक अधिकांश उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी सत्यापन नहीं कराया। सभी वितरकों को जल्द से जल्द उपभोक्ताओं के ई-केवाईसी पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ई केवाईसी नहीं होने के कारण आपका गैस कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा ई-केवाईसी की प्रक्रिया करीब 8 महीने से चल रही है। गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी कराने की गुजारिश कर रही हैं। साथ ही मोबाइल पर ई-केवाईसी कराने के मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। इसके बावजूद उपभोक्ता इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं को माहेश्वरी इंडेन गैस तलेन पर अपना आधार कार्ड , गैस की डायरी और मोबाइल लेकर जाना होगा। वहां बायोमैट्रिक के जरिए ई-केवाईसी हो जाएगी।घरेलू गैस सिलेंडर (एलपीजी) के उपभोक्ताओं के लिए ई-केवायसी करवाना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद भी उपभोक्ता इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते पेट्रोलियम कंपनियां सख्ती बरतने की तैयारी कर रही है। जो उपभोक्ता ई-केवायसी नहीं करवा रहे हैं। उन्हें सिलेंडर मिलना मुश्किल हो जाएगा। वे अपने सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं करा पाएंगे।


रिपोर्टर