भिवंडी में दिवाली पर सांस्कृतिक जागरण.....
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 29, 2025
- 90 views
बालकों ने किलों की प्रतिकृतियाँ सजाकर शिवकालीन इतिहास को दी नई पहचान
भिवंडी। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में भिवंडी के वेताल पाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को किले सजावट एवं दर्शन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। शिवसेना वेताल पाड़ा शाखा तथा जिजाऊ संस्कृति संवर्धन सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित इस उपक्रम का उद्देश्य बालकों की कला-प्रतिभा को मंच प्रदान करना एवं उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज के गढ़-किलों के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराना था।कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में शिवसेना जिल्हा प्रमुख मनोज गगे, महिला जिला संगठन प्रभारी श्रीमती वैशाली मेस्त्री तथा महिला पूर्व विधानसभा संगठन प्रभारी संगीता जोशी उपस्थित रहीं। विभाग प्रमुख एवं वाहतूक संगठन के पदाधिकारी गजेन्द्र गुलवी, उपशाखा प्रमुख योगेश शेलकांदे, वरिष्ठ शिवसैनिक प्रल्हाद राणे तथा माजी विशेष कार्यकारी अधिकारी भरत आयकर समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन का नेतृत्व उपशहरप्रमुख स्वप्नील जोशी, विभाग प्रमुख हर्षल राऊत, उपविभाग प्रमुख अर्जुन सालुंखे एवं शाखा प्रमुख लक्ष्मण हुंबारकर ने किया। बच्चों ने विविध ऐतिहासिक किलों की आकर्षक प्रतिकृतियाँ तैयार कर स्वराज्य की गौरवगाथा को सजीव रूप से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में सहभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उपशाखा प्रमुख सचिन कदम, समूह प्रमुख रुपेश चव्हाण, शेखर जाधव, प्रसिद्धि प्रमुख योगेश आंबवले तथा शिवसैनिक रविन्द्र तांदळेकर, रोशन राऊत और शेखर मोरे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।आयोजकों ने संदेश दिया कि ऐसे सांस्कृतिक उपक्रमों के माध्यम से राष्ट्र के इतिहास और परंपरा की प्रेरणा नवपीढ़ी तक पहुँचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।


रिपोर्टर