राजगढ़ में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम हुआ आयोजित
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 31, 2025
- 136 views
राजगढ़ । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार, सांसद श्री रोडमल नागर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने सहित उनके जीवन के राष्ट्र हित में किए गए कार्यों को उपस्थित जन को बताया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस व साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। रन फॉर यूनिटी का प्रारंभ स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर मंगल भवन में समापन किया गया। इस दौरान विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव, कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी, भी उपस्थित रहें।।


रिपोर्टर