दुकान में सेंधमारी, लाखों का माल पार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 11, 2025
- 114 views
भिवंडी। भिवंडी शहर के पास स्थित कारिवली गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक वेल्डिंग की दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने वेल्डर की दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये का सामान उड़ा ले गए।
शिकायतकर्ता बाबूराव पूरन चौहान, निवासी कारिवली, ने बताया कि उनकी वेल्डिंग की दुकान से चोर वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर मशीन, 2 एचपी मोटर समेत अन्य जरूरी उपकरण चोरी कर ले गए। चोरी गए माल की कुल कीमत करीब 2 लाख 5 हजार रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलते ही भोईवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह अंदेशा है कि चोरी की घटना मध्यरात्रि के आसपास की है, जब आसपास सन्नाटा था। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और कुछ ही मिनटों में माल लेकर फरार हो गए।फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक नवनाथ रूपवते कर रहे हैं।स्थानीय व्यापारियों ने इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।


रिपोर्टर