एसडीएम ने किया तलेन में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Nov 18, 2025
- 543 views
तलेन । तलेन में जारी मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुथ लेवल अधिकारीयों द्वारा घर घर जाकर मतदाता सूची के सर्वे का कार्य किया जा रहा है। उसी को लेकर मंगलवार को नरसिंहगढ़ एसडीएम सुशील कुमार ने तलेन पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया तथा मतदाताओं से EF फार्म भरने व जमा करने की अपील की । इस मौके पर नायब तहसीलदार मनोज शर्मा , बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , पटवारी व नगर परिषद कर्मचारी मौजूद रहे । साथ ही एसडीएम द्वारा मुंडला रेती, टिकरिया, बावड़ी खेड़ा में भी मतदाता पुनरीक्षण कार्य निरीक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिए।


रिपोर्टर