ठाकुरबाड़ी का गुम्बद हुआ ध्वस्त
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 21, 2025
- 38 views
रोहतास।जिले के चेनारी प्रखंड के बसंतपुर गाँव का प्राचीन ठाकुरबारी का एक गुम्बद हुआ ध्वस्त। मंदिर को पहुँचा काफी नुकसान। कैसे होगा इसका जीर्णोँधार? गाँव के लोग कर रहे चिंतन-मंथन। इस संदर्भ में बसन्तपुर गाँव निवासी तथा समाजसेवी रामपुकार पाण्डेय उर्फ मान बाबा ने बताया कि गाँव के प्राचीन ठाकुरबारी का निर्माण मेरे पूर्वज स्व0 पं0 बहादुर पाण्डेय द्वारा कराया गया था, जिसका एक गुम्बद धराशायी होकर गिर गया। कैसे इसका जीर्णोद्धार हो, इस पर मंथन चल रहा है। मान बाबा ने बताया कि यहाँ काफी दूर से श्रद्धालु आते हैं, जिनकी मन्नतें पुरी होती हैं। आज भी यहाँ महाप्रसाद का भोग लगता है। यद्यपि कि किसी भी प्राचीन धरोहर को संजोकर रखना हम सबका कर्तव्य बनता है। इसके उद्धार के लिए जनप्रतिनिधियों को भी आगे आना चाहिए,जिससे की इस प्राचीन धरोहर की रक्षा हो सके।


रिपोर्टर