विद्याभूषण सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए हमेशा रहे प्रयासरत

प्रभावती विद्याभूषण कॉलेज के संस्थापक की मनायी गयी चौथी पुण्यतिथि,लोगों ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों जगाई शिक्षा की अलख 

शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मियों,भू दाता,प्रबन्ध समिति व छात्रों ने किया पुष्पांजलि अर्पित

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- प्रखण्ड के श्रीमती प्रभावती विद्याभूषण महाविद्यालय कल्याणपुर के संस्थापक, आईएएस ,शिक्षा प्रेमी,कुशल प्रशासक विद्याभूषण सिंह की चौथी पुण्यतिथि महाविद्यालय परिसर में मनायी गयी ।इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मियों,विद्यार्थियों महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यों व भू दाताओं ने स्व सिंह के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया । इसके पश्चात समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने स्व सिंह को तत्कालीन समय में शैक्षणिक रूप से पिछड़े इलाके को उच्च शिक्षा का राह दिखाने वाला महामानव बताया । उन्होंने कहा कि समय के सापेक्ष तत्कालीन विधायक डॉ प्रभावती सिंह एवं विद्या बाबू के प्रयास से दुर्गावती के कल्याणपुर, कलहनुआ व चेहरिया के लोगों ने लगभग 10 एकड़ जमीन महाविद्यालय के निर्माण के लिए दान दिया । यह कृत्य स्व सिंह को इलाके के मालवीय जी के रूप में स्थापित करता है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि विद्या बाबू के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया गया कार्य हम लोगों के प्रेरणास्रोत है । आज यह महाविद्यालय इलाके के सहयोग एवं जनप्रतिनिधियों के सानिध्य से दिन प्रतिदिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है । वे शिक्षा के अग्रदूत थे । 1987 में इस कॉलेज की स्थापना की गई थी। इस कॉलेज के निर्माण के लिए अपना कीमती जमीन जो भू दाता दिए वे बधाई के पात्र हैं । मौके पर प्रभारी प्राचार्य विनय कुमार सिंह,संजय सिंह महिला कॉलेज के सुजीत कुमार सिंह, अनुराग सिंह, डॉ उमेश सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह,विकाश वशिष्ठ, मुखिया संजय सिंह ,निर्मल सिंह, अजय कुमार सिंह, चंद्रकांत पांडेय,रौशन कुमार,गुफरान खान,रोहित सिंह,आनंद सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट