दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 21, 2025
- 44 views
कैमूर-- जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 नगर पंचायत कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सर्विस लेन में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल। घायल व्यक्ति के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र अंतर्गत चनवख गांव निवासी गुड्डू पासवान उम्र लगभग 35 वर्ष पिता हरिहर पासवान अपनी मोटरसाइकिल से निजी कार्य के लिए कुदरा बाजार आए हुए थे। उपरोक्त स्थल पर पहुंचते ही दूसरी दिशा से आ रही तेज रफ्तार एक अन्य मोटरसाइकिल से टक्कर हो गया, जिसके वजह से वह गिर पड़े। आसपास उपस्थित लोगों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया गया, जहां से इलाज के उपरांत स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों द्वारा समुचित इलाज हेतु सदर अस्पताल भभुआंं के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।


रिपोर्टर