सड़क की भूमि हेतु दो पक्षों में विवाद मौके पर पहुंच अंचल पदाधिकारी के द्वारा किया गया निष्पादित

कैमूर-- जिला के कुदरा अंचल अंतर्गत चिलबिली गांव में सड़क की भूमि हेतु दो पक्षों में विवाद मौके पर पहुंच अंचल पदाधिकारी के द्वारा किया गया निष्पादित। स्थल से मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष के द्वारा गृह निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था, वही ग्रामीणों का कहना था कि गृह निर्माण कार्य हो रहे भूमि सड़क की भूमि है, जबकि गृह निर्माण कार्य कर रहे पक्ष का कहना था कि यह हमारा निजी भूमि है। जिसके लिए कई दिनों से लगातार विवाद चल रहा था, मामले की जानकारी ग्रामीणों द्वारा अंचल पदाधिकारी श्री नारायण राय को दिया गया। मामले की सूचना मिलने के उपरांत अंचल पदाधिकारी द्वारा सर्किल इंचार्ज रोहित कुमार के साथ स्थल पर पहुंच अंचल अमीन से भूमि का सीमांकन करा मामले को निष्पक्ष रूप से निष्पादित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट