जिविका सदस्यों को मिला दस हजार रुपए
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 28, 2025
- 26 views
रोहतास।माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कर कमलों द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य के 10 लाख महिला लाभुकों को 10000 रुपये प्रति लाभुकों की दर से 1000 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण कार्यकर्म का सीधा प्रसारण रोहतास जिले के डीआरडीए सभागार, सासाराम मे आयोजित किया।
वहीं सिर्फ रोहतास जिले में ही लगभग कुल 10000 हजार दीदियों को रोजगार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किया गया। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर एवम सशक्त बनाना है।
रोहतास जिले में आयोजित मुख्यमंत्री महिला रोजगार कार्यक्रम मे जिले के लगभग 170 दीदियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के अंतरण कार्यक्रम को सुना एवं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद भी दीं।
वहीं, रोहतास जिले के कुल 19 प्रखण्ड, 43 संकुल संघ एवं 1750 ग्राम संगठनों को मिला कर लगभग 1 लाख 92 हज़ार दीदियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी के अंतरण कार्यकर्म को लाइव सुनी।
रोहतास जिले के लगभग 10 हज़ार से अधिक दीदियों को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ प्राप्त हुआ जो लगभग 10 करोड़ रुपये का अंतरण डी.बी.टी. के माध्यम से किया गया।
आज के जिला स्तरीय कार्यक्रम मे जिले के जिला पदाधिकारी श्रीमति उदिता सिंह, जिला विकास पदाधिकारी विजय पांडे, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री सुधीर बहादुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


रिपोर्टर