मिरेकल फाउंडेशन ने शाहाबाद के बाल संरक्षण इकाई को दिया प्रशिक्षण


रोहतास।मिरेकल फाउंडेशन इंडिया द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई रोहतास के सहयोग से हर बच्चे के लिए एक स्नेह पूर्ण परिवार, बिहार में परिवार आधारित और वैकल्पिक देखभाल की दिशा में बदलाव विषय पर रोहतास, कैमूर, बक्सर एवं भोजपुर जिला अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल देखरेख संस्थानों, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाईन एवं अन्य कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन होटल नटराज सासाराम में दिनांक 27 एवं 28 नवंबर 2025 को किया गया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण सह क्षमता वर्धन कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 27 नवंबर 2025 को सुश्री विनीता कुमारी, वरीय उप समाहर्ता-सह-सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, रोहतास द्वारा किया गया। सुश्री विनीता कुमारी द्वारा अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा प्रशिक्षण के उपरांत अपने कार्य क्षेत्र में जाकर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने, बच्चों की हितों को संरक्षित करने तथा सुरक्षित करने हेतु अनुरोध किया गया।इस कार्यशाला में भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास के बाल कल्याण समिति के सदस्य और रेलवे सुरक्षा बल, सासाराम के अधिकारी के साथ -साथ बाल गृह, बालिका गृह, ऑब्जर्वेशन होम, चाइल्ड हेल्पलाइन, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मी उपस्थित रहे। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-क्षमता वर्धन कार्यक्रम में मिरेकल फाऊंडेशन इंडिया के मास्टर ट्रेनर श्री दीपक कुमार सामाजिक कार्यकर्ता, जिला बाल संरक्षण इकाई, बक्सर श्री सुनील राम, बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, कैमूर श्री संतोष कुमार, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, रोहतास तथा श्री दीपक सिंह, पदाधिकारी, मिरेकल फाऊंडेशन इंडिया के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को किशोर न्याय( बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 यथा संशोधित 2022, अल्टरनेटिव केयर, परिवार सशक्तिकरण, रिहैबिलिटेशन, गेट कीपिंग, इंडिविजुअल केयर प्लान एवं सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट तैयार करने आदि विषयों पर प्रशिक्षण दी गई। इस अवसर पर डाॅ0 विनोद सरोज, डायरेक्टर डीन, नारायण स्कूल आफ लाॅ, जमुहार, सासाराम, रोहतास तथा श्री विक्रमादित्य पाल बाल संरक्षण पदाधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई रोहतास उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट