मां ताराचण्डी धाम का होगा विकास


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम आदि शक्तिपीठ मां ताराचण्डी धाम और शेरशाह मकबरा के विकास में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। सासाराम विधानसभा में बड़ी जीत के बाद विधायिका स्नेहलता शहर के विकास को लेकर गंभीर हैं।


मां ताराचण्डी के भक्तों ने उन्हें झोली भरकर वोट दिया है, जिसके कारण अब मां ताराचण्डी धाम का विकास उनकी विशेष जिम्मेदारी बन गया है। कई लोगों ने चुनाव प्रचार के दौरान मां ताराचण्डी धाम और पर्यटन को लेकर अपनी मांगें रखी थीं। 


अब जीत के बाद विधायिका द्वारा इन मांगों को पूरा किया जाएगा। इससे शहर के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि अधिक से अधिक लोग मां ताराचण्डी धाम में पूजा-अर्चना कर सकें और शहर के शेरशाह मकबरा का पर्यटक दीदार कर सकें, इसके लिए दोनों धार्मिक-पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली कादिरगंज–घनकी–जामुन सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह काम जल्द शुरू होगा। इस सड़क की शुरुआत कंपनी सराय, रौजा रोड नम्बर 1 (प्रभाकर रोड) से होगी, जबकि अंतिम छोर घनकी, जामुन होते हुए ताराचण्डी धाम तक जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट