हत्या में दो जेल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 28, 2025
- 20 views
रोहतास।गंदा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तो शक में मार दिया ! अभिषेक पांडे को अपने रिमांड पर ले गई पुलिस !
दिनांक 17.11.25 को दिनारा थाना क्षेत्र के हसरी डिहरा पुल के पास एक व्यक्ति सुधीर कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके संबंध में उनके परिजनों द्वारा तीन व्यक्तियों को नामजद करते हुए प्राथमिकि दर्ज करायी गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिक्रमगंज के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष दिनारा थाना, थानाध्यक्ष भानस के साथ तकनीकी सहायता के लिए जिला आसूचना इकाई, रोहतास की टीम को भी शामिल किया गया था।
दिनांक 19.11.25 को गठित टीम द्वारा कांड के नामजद अभियुक्त लखन कुमार पे० धनजी राम, सा० थाना दिनारा, जिला रोहतास को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
दिनांक 25.11.25 को गठित टीम द्वारा इस कांड के नामजद मुख्य अभियुक्त देवदास कुमार उर्फ नागा पे० लक्ष्मण राम, सा० कुण्ड, थाना दिनारा, जिला रोहतास को गिरफ्तार किया गया है।
इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में खुलासा किया कि कुछ माह पूर्व अभिषेक पाण्डे उर्फ अमि पे० टुन्ना पाण्डे, ग्राम तोरा, थाना दिनारा का एक युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें अभिषेक पाण्डे को शक था कि यह वीडियो इस कांड के नामजद अभियुक्त रौशन कुमार एवं नागा कुमार द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।
इसी को लेकर अभिषेक पाण्डे ने रौशन तथा नागा को अपने साथियों के साथ मिलकर, जिसमें मृतक सुधीर कुमार भी शामिल था, मारपीट किया तथा उनका नग्न वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसी कारण रौशन एवं नागा ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुधीर कुमार की हत्या की योजना बनायी और घटना को अंजाम दिया।
अभिषेक पाण्डे एवं उनके साथियों द्वारा देवदास उर्फ नागा तथा रौशन कुमार के साथ मारपीट एवं उनका नग्न वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के संबंध में नागा कुमार द्वारा दिए गए बयान के आधार पर इस घटना में शामिल चार नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध दिनारा थाना कांड सं० 528/25, दिनांक 25.11.25, धारा 126(2), 115(2), 351(2), 352, 356(2), 3(5) बी०एन०एस०, 3(1)(r)(S) एस०सी/एस०टी एक्ट एवं 67 आई०टी एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकि दर्ज की गई है।
अभिषेक पाण्डे एवं उनके भाई रिन्दु पाण्डे, जो पूर्व के कांड में न्यायिक अभिरक्षा में हैं, उन्हें दिनारा थाना कांड सं० 528/25 में रिमांड किया जा रहा है तथा उन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है।
इस कांड में बचे हुए शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जाँच की जा रही है। टीम में शामिल सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:
1.लखन कुमार, पे० धनजी राम, सा० थाना दिनारा, जिला रोहतास।
2.देवदास कुमार उर्फ नागा, पे० लक्ष्मण राम, सा० कुण्ड, थाना दिनारा, जिला रोहतास।
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:
अभिषेक पाण्डे का आपराधिक इतिहास:
1.दिनारा थाना कांड सं० 50/25
2.दिनारा थाना कांड सं० 528/25
3.बिक्रमगंज थाना कांड सं० 2176/25
देवदास (नागा) का आपराधिक इतिहास:
भभुआ के मोहनिया थाना से मद्य निषेध के कांड में आरोप पत्रित है।
टीम में शामिल सदस्य:
1.अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिक्रमगंज
2.थानाध्यक्ष, दिनारा थाना
3.पु०नि० राहुल, प्रभारी डी०आई०यू, रोहतास
4.डी०आई०यू टीम, रोहतास


रिपोर्टर