17 नाबालिग लड़कियों की बरामदगी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 28, 2025
- 51 views
संवाददाता,पारस नाथ दूबे
डेहरी आनसोन रोहतास।नासरीगंज थाना क्षेत्र में दूसरे राज्यों से नाबालिग लड़कियों को लाकर आर्केस्ट्रा के नाम पर अनैतिक कार्य करवाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस संबंध में आरक्षी अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने 17 नाबालिग लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। पूछताछ में पता चला कि लड़कियाँ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से लाई गई थीं।
घटना में कुल 11 नामजद आरोपियों की पहचान की गई है, जिनमें से कुछ की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कुछ माह पहले इसी तरह का मामला नटवर थाना क्षेत्र में भी सामने आया था, जहां 46 लड़कियाँ बरामद की गई थीं।


रिपोर्टर