जिला में यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध-डीएम
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 28, 2025
- 32 views
रोहतास। जिलान्तर्गत पौधे के वृद्धि के लिए NPK के साथ-साथ कैल्सियन मैगनिसयम, सल्फर आयरन मैगनिसया, बौरीक, जींक, कॉपर मोलिविडिनम एवं क्लोरिन की नितान्त आवश्यक्ता है। अतः किसान भाईयों एवं बहनों से अनुरोध है कि मिट्टी कि उत्पादकता बनाये रखने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार सुक्ष्म पोषक तत्व भी डालना सुनिश्चित करना चाहिए। रबी-2025–26 हेतु उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। ज्ञातव्य हो कि रोहतास जिला में लगातार युरिया उर्वरक की आपूर्ति विभिन्न उर्वरक कम्पनियों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। रबी वर्ष 2025-26 में उर्वरकों की कुल आवश्यकता यूरिया 59000 एमटी, डीएपी 11500, एमओपी 2000, एनपीके 15500, एसएसपी 5000, जिसके विरूद्ध यूरिया 24390.615, डीएपी 8164.975, एमओपी 1113.295, एनपीके 14465.025, एसएसपी 11307.72 प्राप्त हो गया है, तथा कुल वितरण यूरिया 13306.500, डीएपी 4326.325, एमओपी 287.250, एनपीके 6747.800, एसएसपी 782.950 एवं दिनांक 26.11.2025 तक अवशेष - यूरिया 11084.12, डी०ए०पी० 3838.65, एमओपी 886.05, एनपीके 7717.23, एसएसपी 10524.77 मैट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है, जिसकी बिक्री निर्धारित मूल्य पर खुदरा उर्वरक बिक्रेता द्वारा बिक्री की जा रही है। साथ ही मिट्टी की उत्पादकता बनाये रखने के लिए अन्य उत्पाद जैसे की सल्फर जाईम, नैनो यूरिया, जिंक एवं अन्य जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व भी उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि निदेशालय, बिहार सरकार, जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं जिला कृषि पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा विभिन्न जाँच दलों के द्वारा ऑन लाईन एवं ऑफ लाईन खुदरा एवं थोक उर्वरक प्रतिष्ठानों पर लगातार छापामारी की जा रही है। कृषि निदेशक, बिहार पटना के पत्रांक 5603 दिनांक 31.10.2025, जिला कृषि पदाधिकारी, रोहतास के पत्रांक 3813 दिनांक 23.10.2025, 3839 दिनांक 24.10.2025, निदेश के आलोक में जिले में सघन छापेमारी की जा रही है। अगर छापेमारी में किसी भी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा अनियमितता पाई जाती है या कहीं से अधिक मूल्य पर अगर यूरिया उर्वरक की बिक्री की प्रमाणित / तथ्यगत शिकायत प्राप्त होती है तो उर्वरक जीरो टॉलरेंस निति तथा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिले में अभी तक कुल 45 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कि जा चुकी है। विभिन्न गठित दलों द्वारा रोहतास जिला अंतर्गत लगातार छापामारी की जा रही है।
उर्वरक की कालाबाजारी की शिकायत जिला कृषि पदाधिकारी, रोहतास के मोबाईल संख्या- 9031644282, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सासाराम मोबाईल संख्या 9031644371, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बिक्रमगंज मोबाईल सं0-9031644371, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी डेहरी मोबाईल संख्या 9431644373 तथा जिला कृषि नियंत्रण कक्ष 9471458498 पर उर्वरक संबंधि कोई भी शिकायत कार्यालय अवधि 10:30 AM से 5:00 PM तक दी जा सकती है। रोहतास जिला में यूरिया उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।


रिपोर्टर