थाना प्रभारी मेहताब सिंह ठाकुर को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई


तलेन । पिछले  11 महीनों से  तलेन थाने में  अपनी सेवाएं दे रहे  थाना प्रभारी मेहताब सिंह ठाकुर सेवानिवृत  हो गए। उन्होंने 40  साल 4 महीने 11 दिनों  तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दी । उन्हें विदाई देने के लिए थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठजनों, प्रशासनिक अधिकारीयों  व पुलिस स्टाफ ने फूलमाला  पहनकर उन्हें विदाई दी । इस विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके कार्यकाल की प्रशंसा की । इस मौके नायाब तहसीलदार मनोज शर्मा, नगर , हिंदू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव, राधारमण तिवारी ,कैलाश मोहन यादव , भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला  सहित नगर के  वरिष्ठजन  मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट