पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति पर ग्रामीणों ने बाइक रैली निकाल कर किया स्वागत सम्मान
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 03, 2025
- 285 views
राजगढ़ । राजगढ़ घाटाखेडी में पुलिस विभाग में 31वर्ष की शासकीय सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त होकर घर लौटे पुलिसकर्मी ठाकुर विक्रम सिंह का आज बुधवार की दोपहर 12:00 बजे उनके गृह ग्राम घाटाखेडी में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। एक बड़े जुलूस की शक्ल में ग्रामीण उन्हें गांव में लेकर पहुंचे। घर-घर मंगल तिलक लगाकर और आतिशबाजियां चला कर उनका स्वागत किया गया। डीजे पर देशभक्ति गीत के तराने गूंज रहे थे और युवा मोटरसाइकिल पर हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए इस भव्य बाइक रैली में शामिल हुए। बाइक रैली काल्याखेड़ी गांव से शुरू हुई जो ग्राम घाटा खेड़ी ठाकुर विक्रम सिंह जी के निवास तक पहुंची जहां पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। वही ठाकुर विक्रम सिंह ने अपनी 31 वर्षों की पुलिस सेवा में दी गई सेवाओं की जानकारी और कुछ यादगार पल अपने दोस्तों और ग्राम वासियों को बताएं।


रिपोर्टर