विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने किया दिव्यांगों का सम्मान


राजगढ़ ।“विश्व दिव्यांग दिवस” के अवसर पर जिला राजगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “समावेशन और समान अवसर सबका अधिकार”  अंतर्गत दिव्यांगजन के सशक्तिकरण, अधिकारों के संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम संपन्न हुआ।  कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य  अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत श्री फूलसिंह तंवर, श्री विनोद साहू नगर पालिका अध्यक्ष, श्री मनीष जोशी, श्री मनोज हाड़ा सांसद  प्रतिनिधि, श्री श्याम मंडलोई , श्री राम भील, श्री घीसा लाल मालवीय द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं दिव्यांगजनों के सम्मान के साथ किया गया।कार्यक्रम में निबंध लेखन, चित्रकला, स्लोगन प्रतियोगिता तथा विशेष जागरूकता गतिविधियाँ कराई गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले के विभिन्न दिव्यांगजनों को उनके उत्कृष्ट कार्यों, प्रतिभा एवं आत्मनिर्भरता के लिए कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा  एवं पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा द्वारा प्रमाणपत्र, पुरस्कार  प्रदान किए गए।  कार्यक्रम के समापन के दौरान कलेक्टर डॉ.  मिश्रा ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं तथा उन्हें मुख्यधारा में सम्मिलित करते हुए शिक्षा, रोजगार एवं सम्मानजनक जीवन हेतु सभी आवश्यक अवसर प्रदान करना हमारा दायित्व है। इस दिशा में शासन द्वारा विभिन्न कल्याण कारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।   अंत में सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और समाज में दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की अपील की गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट