एक तरफ नहीं खुला धान का क्रय केंद्र तो दूसरी तरफ खाद की किल्लत और काल बाजारी से किसान परेशान
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 03, 2025
- 165 views
सरकार किसानों की समस्याओं से बेखबर
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- किसानो की कट रही धान की फसल को बेचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के द्वारा धान खरीद की जाने वाली क्रय केंद्र अभी भी कहीं नहीं खुला इसलिए अवने पौने दाम पर बिचौलियों और छोटे किसानों को उधार या कम रेट में धान बेचना पड़ रहा है। वही कटे हुए धान के फसल वाले खेत को बोने के लिए डीएपी खाद के अभाव में किसान परेशान है। यदि कहीं डीएपी खाद मिलती है भी है तो ज्यादा दाम पर और वह भी कोई गारंटी नहीं। इन दिनों बाजार में नकली खाद की भरमार है दुकानदारों के दुकान पर कोई खाद मिलती है तो उसका गारंटी नहीं है कई किसानों का शिकायत है कि खाद बुवाई के समय जो दी जाती है वह कोई असर नहीं दिखाता है। इस तरह देखे तो बिबस और लाचार किसान एक तरफ तूफानी बारिश से उबर भी नहीं पाये तो दूसरी तरफ खाद के कालाबाजारी के दोहरे मार से जिल्लत की जिंदगी जीने को विवश है। अब देखना यह है कि सरकार जो नई बनी है इस पर कब तक काम शुरू करती है या किसानों को अपने भाग्य के भरोसे छोड़ देती हैं।


रिपोर्टर