पुरानी रंजिशों के कारण ट्रैक्टर ले जाने से प्रारंभ विवाद ने लिया बड़ा रुप जमकर हुई मारपीट लगभग दर्जनों घायल- एक हथियार जप्त

कैमूर-- जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरवां गांव में पुरानी रंजिशों को लेकर ट्रैक्टर ले जाने से प्रारंभ हुई विवाद ने लिया बड़ा रूप जमकर चलें लाठी डंडे लगभग दर्जनों घायल एक हथियार हुआ जप्त। मिली जानकारी के अनुसार कुदरा थाना क्षेत्र के डेरवां गांव निवासी राम इकबाल सिंह के पक्ष द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने,व गोपाल सिंह के पक्ष द्वारा अवैध खनन का विरोध, पुरानी रंजिशों को लेकर ट्रैक्टर ले जाने से प्रारंभ मामूली विवाद ने रौद्र रूप धारण कर लिया, जिसमें जमकर चला लाठी डंडे व ईंट पत्थर लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाया गया। मामले की सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंचे थाना प्रशासन द्वारा दोनों पक्ष के घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया गया वहीं मौके से एक कट्टा भी बरामद किया गया है। दोनों पक्षों द्वारा थाना प्रशासन को आवेदन सौंप न्याय की गुहार लगाया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट