शुभम को कविता लेखन जिला में मिला प्रथम स्थान


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में युवा महोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कविता लेखन कार्यक्रम में प्रथम स्थान हासिल किया है। इन्होंने अपने सुमधुर कविता को उत्कृष्ट लेखन किया।जिसे जिला पदाधिकारी उदिता सिंह एवं जिला युवा कला संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।अब इनका मुकाबला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न युवाओं से होने वाला है। इस उपलब्धि पर श्री यक्षिणी भोजपुरी साहित्य समिति के संयोजक कन्हैयालाल पंडित, अध्यक्ष सर्वदेव ओझा, सुनील कुमार,राजगृही ओझा,अक्षैवर नाथ मिश्र, लक्ष्मीकांत दुबे,युगुल किशोर त्रिपाठी सहित विभिन्न सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए बधाईयां दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट