गोली बारी में दोनों ओर से एक एक घायल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 11, 2025
- 89 views
संवाददाता पारस नाथ दूबे
डिहरी आनसोन रोहतास। जिले के अकोढी गोला थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में देर रात आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई इस घटना में दो अपराधी घायल हो गये, पुलिस ने इस गोली कांड में तीन लोगोंको गिरफ्तार भी किया इस घटना की जांच में पुलिस लग गई है एसपी ने पुलिस को बताया कि इस घटना में घटनास्थल से 29 कारतूस पिस्टल के 21 खोखा दो दुनाली बंदूक दो खोखा पिस्टल तीन प्लेट एवं काटा गया एक फटा बैरल बरामद हुआ है साथ ही उन्होंने बताया कि इन लोगों को पहले से ही आपसी विवाद चल रहा था या उसी का परिणाम है दोनों जख्मी अपराधियों से पूछताछ के बाद और हथियारों का बरामद होने की संभावना है इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है पता चला है कि इस कांड में 30 राउंड गोली चली है महुरी गांव निवासी सोनू कुमार उर्फ सूर्या डान उर्फ कौशल पासवान के घर एवं कदवा गांव निवासी राधा पासवान के पैर पीठ में गोली लगी है पता चला है कि गांव में ही एक पंचायती के लेकर उपजे विवाद में गोलीबारी घटना हुई है इस घटना में दोनों तरफ से एक अपराधी घायल हो गया है
बाइट , एसपी रोहतास, रोशन कुमार,


रिपोर्टर