हनुमान अष्टमी पर तलेन में निकला चल समारोह
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 12, 2025
- 39 views
तलेन । शुक्रवार को नगर तलेन में हनुमान अष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नगर के हनुमान मंदिरों में विशेष साज सज्जा की गई। वही हनुमान जी आकर्षक श्रंगार किया गया है। वही नगर के वीर संकट मोचन हनुमान पशुपतिनाथ मंदिर से दोपहर में चल समारोह निकाला गया। जो की नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः वीर संकट मोचन हनुमान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचा। जहां पर महाआरती के प्रसाद वितरण हुआ। इस चल समारोह में संतजन, नगर के वरिष्ठजन ,सहित श्रद्धालु जन शामिल रहे। वही रात्रि में मंदिरों पर भजन संध्या सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।


रिपोर्टर