खड़सरा से धरहरा तक 38 पोल के विद्युत तार की हुई चोरी

ठेकेदार ने थाने में दिया आवेदन, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल 

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- स्थानिय थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़सरा गांव से लेकर धरहरा गांव के बीच में लगे 38 पोल के तार अज्ञात चोरों के द्वारा शुक्रवार की रात काट कर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं इस मामले के बाद बजेल प्रोजेक्ट लिमिटेड के इंजिनियर आकाश कुमार गिरी व विद्युत ठिकेदार शुभम सिंह के द्वारा शनिवार को दुर्गावती थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। शुक्रवार को दुर्गावती थाना पहुंचे ठेकेदार शुभम सिंह ने आवेदन देने के बाद बताया कि बजेल प्रोजेक्ट लिमिटेड के अधीन पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में विद्युत का कार्य करता हूं। मेरे द्वारा लरमा पावर हाउस से नया 11केवी एग्रीकल्चर फीडर जो लरमा पावर हाउस से धरहरा गांव तक बनाया गया था। जो कि मेरे द्वारा उसका कार्य पूरा कराया जा चुका था। 19 दिसंबर शुक्रवार की रात को खड़सरा गांव से धरहरा गांव तक 38 पोल का विद्युत तार अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर चोरी कर लिया गया। जिसकी कुल लंबाई 1.9 किलोमीटर है।  अब देखना यह है कि चोरी किए गए पोल चोरी किए गए तारों के चोरों को पुलिस कब तक पकड़ने में कामयाब होती है । क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है आए दिन कहीं न कहीं चोरी सड़क पर होती है जो चोरों के द्वारा एक चुनौती है। ऐसी घटनाओं से पुलिस प्रशासन से लोगों का भरोसा भी कम होता और टूटे हुए नजर आ रहा है । इस वजह से पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट