डेहरी नगर परिषद में सफाई की लचर व्यवस्था

संवाददाता पारसनाथ दुबे 

 डिहरी आनसोन रोहतास।डेहरी डालमिया नगर नगर परिषद का सफाई के मामले में लचर व्यवस्था देखा जा रहा है कभी डेहरी डालमियानगर नगर परिषद स्वच्छता के मामले में बिहार के शहरों में नगर परिषद का नाम लिया जाता था लेकिन आज स्थिति यह है कि डेहरी डालमियानगर नगर सफाई के मामले में बहुत ही पीछे हो गया है डालमियानगर रोहतास उद्योग आवासीय कॉलोनी में गंदगी अंबार लगा हुआ है नालियों से बदबू आ रहा है और शहर का कचरा डालमिया नगर झंडा चौक के मैदान में नगर परिषद के गाड़ियों द्वारा डंप किया जा रहा है साथी साथ-नालियों सफाई नहीं होने कारण बदबू भी आ रहा है वही नगर परिषद के मैनहोल का सफाई करने वाला टंकी वाला गाड़ी में नाली का पानी भरकर डालमिया नगर झंडा चौक के मैदान में कचरा के साथ-साथ गंदा पानी भी फील्ड में गिराया जा रहा है जिसके चलते फील्ड में घूमने वाले लोग अपना नाक पकड़ कर बदबू के चलते जाना पड़ता हैलोग के सामने आने जाने वाले लोगों के सामने काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि इसमें सुबह और शाम बच्चे क्रिकेट भी खेलते रहते हैं लेकिन नगर परिषद का उन बच्चों के भविष्य से कोई लेना देना नहीं है अगर इसी तरह कचरा एवं नाली का पानी फील्ड में गिराया जाएगा तो किसी भी बीमारी से लोग ग्रसित होने से बच नहीं पाएंगे अगर समय रहते नगर परिषद ने इसको नहीं रोका तो भयंकर बीमारी से लोगों को ग्रसित होना पड़ेगा एक तरफ देश के प्रधानमंत्री स्वच्छता के मामले में देश को आगे ले जाना चाहते हैं लेकिन अधिकारियों के लापरवाही के कारण स्वच्छता के मामले में डेहरी डालमियानगर नगर परिषद बहुत ही पीछे हो गया है यह बहुत ही शर्म की बात है अगर अधिकारी ध्यान नहीं देंगे तो नगर परिषद के जगह पर नरक परिषद कहना पड़ेगा नगर परिषद के कर्मचारियों के हाथ में उदल एवं फवारा घूमते हुए कॉलोनी में देखा जाता है लेकिन इधर-उधर छुप कर बैठकर चले जाते हैं ऐसी बात नहीं है की नगर परिषद को फंड की कमी है नगर विकास की तरफ से बिहार सरकार नगर परिषद के विकास के लिए पैसा हमेशा मिलता है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट