देश का विकल्प बसपा सरकार - संतोष कुमार
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Dec 22, 2025
- 86 views
कैमूर - सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रत्याशी संतोष कुमार ने दिल्ली से कैमूर के लिए एयरपोर्ट से रवाना हो चुके हैं। बसपा के पूर्व प्रत्याशी संतोष कुमार बिहार में बढ़ी जिम्मेदारी को संभालने के लिए कमर कर चुके हैं। बसपा प्रत्याशी संतोष कुमार ने दूरभाष पर बताया कि बिहार को और मजबूत किया जाएगा पूरे देश में बसपा की बढ़ती लोकप्रियता से सत्ता पक्ष एवं विपक्ष में घबराहट मच गई है देश का विकल्प बहुजन समाज पार्टी ही बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि बहुजन महानायकों की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी देश की बागडोर बसपा सुप्रीमो के हाथों में होगी। देश पूरी तरह से सुरक्षित बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विकास की गंगा बहाने वाले खुद का विकास कर रहे हैं जनता त्राहिमाम मचा हुआ है देश कर्ज में डूब रहा है नेता मदमस्त है। उन्होंने कहा कि सावधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभी समुदायों के लिए एक समान अधिकार दिया है केंद्र एवं राज्य सरकार जनता की मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है जबकि पूरी दुनिया में भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है।


रिपोर्टर