अटल जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन किये अर्पित.

तलेन । गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल के तलेन के द्वारा भाजपा के संस्थापक सदस्य भाजपा के पितृ पुरुष भारत रत्न प. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती मनाई गयी, नगर  के बस स्टेण्ड पर भाजपा जनो द्वारा अटल जी को  पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया। वही अटल जी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप मे मनाते हुए शासकीय अस्पताल पहुंचकर मरीजो को सेवफल वितरित किये इस मौके पर भाजपा मंडल  अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला, जगदीश प्रसाद यादव ,पूर्व नपा अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव,भारत सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष कैलाश वैष्णव , रमेश चंद्र यादव,अवध उपाध्याय ,अरुण यादव, पार्षद आजाद वंशकार ,  मान सिंह यादव,लखन यादव, राजेंद्र राजपूत , आशीर्वाद यादव  आदि भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट