ट्रायल में रोपवे गिरा विधायक ने मुख्यमंत्री से जांच की मांग


रोहतास । जिले के रोहतासगढ़ किले की भव्यता को अटूट रखने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा रोहतास प्रखंड मुख्यालय से चौरासन मंदिर तक बनाये जाने वाला रोपवे प्रारंभिक-परीक्षण में ही हुआ ध्वस्त। बहुत बड़ा हादसा टला,कोई हताहत नहीं। सरकार से इसकी निष्पक्ष जाँच कराने तथा निर्माण-कार्य में लगी एजेंसी को काली-सूची में डालकर उस पर सख्त कार्रवाई करने की लोगों ने की माँग। जबकि विधायक मुरारी गौतम ने मुख्यमंत्री एवं पर्यटन विभाग से जांच कराकर कारवाई करने की मांग की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट