13.65 करोड़ के रोपवे धडाम में डीएम ने दिए जांच के आदेश


रोहतास। जिले में रोपवे से संबंधित घटित घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। घटना की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यात्मक जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष द्वारा एक जांच समिति का गठन किया गया है।


जांच समिति को निर्देश दिया गया है कि वह घटना के सभी पहलुओं तकनीकी, प्रशासनिक एवं मानवीय कारणों की विस्तृत जांच करते हुए यह स्पष्ट करे कि घटना किन परिस्थितियों में हुई, क्या मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया गया था तथा कहीं कोई लापरवाही या तकनीकी त्रुटि तो नहीं रही। समिति को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।


संबंधित को निर्देश दिया है कि वे जांच समिति को आवश्यक सभी दस्तावेज, तकनीकी विवरण एवं सहयोग उपलब्ध कराएं।


जिला प्रशासन आमजनों को आश्वस्त करता है कि इस मामले में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा जन-सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट