मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा की डीएम ने की समीक्षा बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 29, 2025
- 65 views
रोहतास । जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति-यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अविलम्ब कार्य आरम्भ करने हेतु सभी विभागीय पदाधिकारियों तथा कार्यपालक अभियंताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की गयी।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि सभी योजनाओं में कार्य प्रारम्भ है तथा कुछ योजनाओं में प्रस्ताव तैयार कर विभाग को अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेजा गया है। विभाग से अनुमोदन एवं स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य प्रारम्भ किये जाने की बात बतायी गयी। संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओ को निदेश दिया गया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित घोषित योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जिन-जिन योजनाओं में भूमि का अर्जन किया जाना है,उससे संबंधित भूमि-अर्जन करने की कार्रवाई शीघ्र पूरा करते हुए निर्माण कार्य प्रारम्भ करने हेतु भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। डीएम ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री की "प्रगति यात्रा" के दौरान घोषित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक सप्ताह में बैठक कर अद्यतन प्रगति की समीक्षा की जायेगी। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी ने वन विभाग से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि अगली बैठक में योजनावार अद्यतन स्थिति के साथ विहित प्रपत्र में विभागवार प्रतिवेदन तैयार करते हुए समीक्षा कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।


रिपोर्टर