1 जनवरी को नहीं मिलेगा रोपवे का आनंद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 29, 2025
- 61 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।ट्रायल के दौरान रोपवे धराशाही चौथा टावर टूटा चौरासन मंदिर से रोहतासगढ़ किला पर जाने वाला रोपवे उद्घाटन के पहले टूट कर बिखर गया,
रोहतास के लोगों के लिए नया साल में जो मन में खुशी का माहौल था सपना था और वह रोपवे एक सपना ही बन कर बिखर गया जिस रोपवे का नए साल में 1 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा उद्घाटन होने वाला था वह उद्घाटन के पहले ही टूट कर जमीन पर गिर गया जो लोगों के मन में खुशी था वह एक निराशा में बदल गया रोपवे कार्य का निर्माण 12 फरवरी 2020 में हुई थी ट्रायल के समय पहाड़ स्थित चौथा पाया भी पूरी तरह टूट गया हादसे के समय ट्रॉली में काम करने वाले मजदूर बाल बाल बच गए और चारों तरफ उपस्थित लोगों में अफरा तफरी मच गया इससे रोपवे परियोजना को बहुत बड़ा झटका लगा है अब तक किए गए कार्य पर पानी फिर गया फूल निगम के और इसके टूटते ही मौके से सभी इंजीनियर फरार हो गए कार्यपालक पदाधिकारी ने लोगों से कहा कि ट्रायल करने के बाद ही हम लोग किसी को चढ़ने देते हैं घबराने की बात नहीं है समय रहते दुरुस्त करने के बाद इसकी सारी कमियां दूर हो जाएगा।


रिपोर्टर