लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश दो गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 31, 2025
- 45 views
रोहतास ।जिले में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि शादी का झांसा देकर एक युवक से दुल्हन और उसके गिरोह के सदस्यों ने करीब तीन लाख रूपए ठग लिए और फिर सासाराम रेलवे स्टेशन से युवती बाथरूम के बहाने भाग गई। तब युवक को समझ आया कि शादी कराने के नाम पर उसके साथ जालसाजी हुई है। मामले को लेकर राजस्थान के जालोर जिला के ढाणी निवासी हरचंद राम ने नौहट्टा थाना मे एफआईआर दर्ज कराई।
एफआईआर के मुताबिक बीते 27 फरवरी को सासाराम कोर्ट में उक्त युवक की अंजलि नाम की लड़की से शादी हुई। शादी के बाद नोखा थाना क्षेत्र के बरांव बाजार जाकर खरीदारी कराई। बरांव स्कूल के पास सरोज देवी को 15 हजार कैश दिया। वहीं दीपक कुमार को 40 हजार, मनीष कुमार को 20 हजार, सरोज देवी के कहने पर ऑनलाइन ट्रांसफर किया। दोबारा 70 हजार सरोज देवी को कैश दिया था। पीड़ित ने पुलिस से लड़की का पता नौहट्टा थाना के भदारा गांव के तुलसी साह की बेटी होने की बात कही।
मामले में एसपी रोशन कुमार ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि इस मामले में नोखा, नौहट्टा और धर्मपुर थानाध्यक्ष की टीम गठित कर छापेमारी की गयी। जिसमें धर्मपुरा थाना के सिसरित गांव से सरोज देवी और करवंदिया से दुल्हन अंजलि कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 10 हजार कैश और दो एंड्रायड मोबाइल बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि इन दोनों का पूर्व से ही अपराधिक इतिहास रहा है। जिसमे नौहट्टा के अलावा नोखा और सासाराम नगर थाना में मामला दर्ज है।
एसपी ने बताया कि ये टीम दूसरे राज्यों के ऐसे पुरूष को निशाना बनाती है, जिसका विवाह नहीं हो रहा होता है। अंजलि को दुल्हन बनाकर शादी करा देते हैं तथा मोटी रकम वसूल करते हैं। फिर अंजली फरार हो जाती है। नाम, पता गलत बताते हैं। टीम के अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं नौहट्टा थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि अंजलि अपना पता नौहट्टा थाना के भदारा गांव के तुलसी साह के बेटी बताई थी। जिसके कारण नौहट्टा मे एफआईआर हुआ। आरोपी दुल्हन के जांच में सभी नाम फर्जी मिले हैं।


रिपोर्टर