वीर विरसा मुंडा साइक्लोथॉन के एनसीसी कैडेट्स का आरएसके पब्लिक स्कूल बस्तीपुर द्वारा भव्य स्वागत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 02, 2026
- 40 views
संवाददाता जयपारसनाथ दुबे,
डेहरी ऑन सोन रोहतास।आरएसके पब्लिक स्कूल, बस्तीपुर के तत्वावधान में 29/42 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट्स का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वीर विरसा मुंडा साइक्लोथॉन चरण–II के अंतर्गत झारखंड की राजधानी रांची से भारत की राजधानी नई दिल्ली की ओर प्रस्थान कर रहे एनसीसी कैडेट्स के सम्मान में आयोजित किया गया। ये कैडेट्स 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने जा रहे हैं।
यह स्वागत समारोह दिनांक 2 जनवरी 2026 को डेहरी ऑन सोन स्थित वीर कुंवर सिंह चौक के समीप एनएच–2 (ग्रैंड ट्रंक रोड) पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आरएसके पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री आनंद सिंह, उपनिदेशक श्री रंजन कुमार सिंह, प्रधानाचार्य श्री राज नारायण सिंह, एनसीसी प्रशिक्षक बादल गुरु एवं अरुण कुमार, साथ ही विद्यालय के 50 एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
इस अवसर पर साइक्लोथॉन में शामिल सभी एनसीसी अधिकारियों एवं कैडेट्स का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया तथा जलपान कराकर उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं। इस साइकिल अभियान का नेतृत्व कर्नल अनिल कुमार यादव एवं लेफ्टिनेंट कर्नल पी. वी. शर्मा द्वारा किया जा रहा है।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक श्री आनंद सिंह ने एनसीसी कैडेट्स के अनुशासन, साहस एवं देशभक्ति की सराहना करते हुए कहा—
“एनसीसी कैडेट्स देश का गौरव हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे विद्यालय के कैडेट्स भी शीघ्र ही गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए देश की राजधानी नई दिल्ली पहुँचेंगे।”
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों, उत्साहवर्धन एवं कैडेट्स के जोशपूर्ण वातावरण के साथ किया गया।


रिपोर्टर