ओने पोने, दाम पर धान बेचने पर किसान बिबश



 धान की लागत से भी कम दाम पर धान बेचने पर मजबूर

संवाददाता,पारसनाथ दुबे

डिहरी आनसोन रोहतास।सभी किसान का धान खलिहान में ही रखा हुआ है इसका कारण है इसका उचित मूल नहीं मिल रहा है ठंड के मौसम में धान नहीं बिकने के कारण सभी रखे हुए धान खलिहान में ही भीगे हुए हैं किसान के सामने सबसे बड़ी समस्या है जाए तो जाए कहां व्यापारी धान को 17 से 18 सो रेट में लेना चाहते हैं उनके सामने मजबूरी है बिचौलिए के माध्यम से ओनैपोने दाम पर ध्यान बेचने को विवश है बीज खाद डीजल मजदूरी के कारण खेतों की लागत लगातार बढ़ रही है इससे किसान आर्थिक बोझ के नीचे दबते जा रहे हैं और उनकी परेशानी बढति जा रही है इस संबंध में किसान मोहन यादव ने बिहार सरकार का ध्यान किसानों के प्रति आकृष्ट किया है कि किसानों का धान का कीमत उचित मिलना चाहिए और दलालों के बीच उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए क्योंकि किसान अन्नदाता है उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के ध्यान में रखते हुए इस गंभीर समस्या का शीघ्र ही इसका समाधान किया जाए ताकि किसानों का उनके उपज का उचित मूल्य मिल सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट